{"_id":"6a86d1ec766139f8280ffbcf","slug":"salary-not-increasing-try-these-4-ways-before-quitting-your-job-2026-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salary Hike: सैलरी नहीं बढ़ रही तो नौकरी छोड़ने की जरूरत नहीं, पहले आजमा लें ये 4 तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Salary Hike: सैलरी नहीं बढ़ रही तो नौकरी छोड़ने की जरूरत नहीं, पहले आजमा लें ये 4 तरीके
सैलरी न बढ़ने पर तुरंत नौकरी छोड़ने के बजाय पहले बॉस से बात करें, नई स्किल्स सीखें, दूसरी कंपनियों में अपनी वैल्यू जांचें और जरूरत हो तो साइड इनकम शुरू करें। इससे बिना जल्दबाजी के करियर और कमाई, दोनों को बेहतर करने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
कम सैलरी से हैं परेशान?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज के दौर में नौकरी करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है समय के साथ अपनी कमाई बढ़ाना। महंगाई लगातार बढ़ रही है और ऐसे में अगर कई महीनों या वर्षों तक सैलरी में कोई खास इजाफा न हो तो कर्मचारी परेशान होना स्वाभाविक है। कई लोग ऐसी स्थिति में तुरंत नौकरी बदलने का फैसला कर लेते हैं, लेकिन हर बार जॉब छोड़ना ही बेहतर विकल्प नहीं होता। अगर आपकी सैलरी भी लंबे समय से नहीं बढ़ी है तो इस्तीफा देने से पहले इन चार तरीकों पर जरूर गौर करें। तो आइए जानते हैं।
2 of 5
Boss secretary jokes
- फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
बॉस के सामने रखें अपनी बात
सबसे पहले अपने बॉस से इस बारे में बातचीत करें। कई कर्मचारी अपनी सैलरी को लेकर बात करने में संकोच करते हैं, जबकि सही समय पर अपनी बात रखना जरूरी है। मीटिंग से पहले अपनी उपलब्धियों और कंपनी में दिए योगदान की एक सूची तैयार कर लें। आपने किन प्रोजेक्ट्स में अच्छा काम किया, कौन-सी और जिम्मेदारियां संभालीं और आपके काम से कंपनी को क्या फायदा हुआ, इन बातों को सामने रखें। बातचीत के दौरान अपनी मांग को सकारात्मक और पेशेवर तरीके से रखें।
3 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
खुद को बनाएं ज्यादा बेहतर
कई बार सैलरी न बढ़ने की वजह कर्मचारी की पुरानी स्किल्स भी हो सकती हैं। जॉब मार्केट तेजी से बदल रहा है और एआई जैसी तकनीकों ने काम करने के तरीकों में बड़ा बदलाव किया है। ऐसे में नई और ट्रेंडिंग स्किल्स सीखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। टेक इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या डेटा एनालिसिस जैसी स्किल्स सीख सकते हैं। नई स्किल्स आपकी मौजूदा नौकरी में भी काम आ सकती हैं और दूसरी कंपनियों में आपकी वैल्यू भी बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऑफिस
- फोटो : Freepik.com
दूसरी नौकरी का विकल्प खुला रखें
अगर बातचीत और स्किल डेवलपमेंट के बावजूद सैलरी में सुधार नहीं हो रहा है तो दूसरी नौकरी तलाशना गलत नहीं है। पहले यह पता करें कि आपके अनुभव और स्किल्स के लिए दूसरी कंपनियां कितना भुगतान कर रही हैं। हालांकि, केवल ज्यादा सैलरी देखकर फैसला न लें। नई कंपनी का वर्क-लाइफ बैलेंस, सुविधाएं और ग्रोथ के मौके भी देखें। जरूरी है कि बदलाव के बाद आपकी कुल स्थिति बेहतर हो।
विज्ञापन
5 of 5
Office
- फोटो : Freepik
नौकरी के साथ बढ़ाएं कमाई
नौकरी छोड़े बिना आय बढ़ाने के लिए साइड इनकम भी शुरू की जा सकती है। अपनी स्किल्स के मुताबिक फ्रीलांसिंग करें। लिखने का शौक है तो कंटेंट राइटिंग, डिजाइनिंग आती है तो ग्राफिक डिजाइन प्रोजेक्ट्स लिए जा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन ट्यूशन, यूट्यूब चैनल या छोटा बिजनेस भी विकल्प हो सकते हैं। इससे अतिरिक्त कमाई के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।