Inverter Battery: गर्मी हो, बारिश हो या सर्दी, बिजली कटने पर इन्वर्टर ही घर में बिजली देने का काम करता है। पंखे, लाइट और मोबाइल चार्जिंग जैसी जरूरतों के लिए लोग इस पर निर्भर रहते हैं, लेकिन कई बार बिजली जाते ही इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है। कुछ समय पहले तक जो बैटरी घंटों तक चलती थी, वह अब कम समय में ही जवाब देने लगती है।
{"_id":"6ac9c618f8cd4d5e6f092436","slug":"why-does-your-inverter-battery-drain-quickly-know-the-reasons-and-solutions-2026-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपकी इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है? यहां जानें इसके पीछे के कारण","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
क्या आपकी इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है? यहां जानें इसके पीछे के कारण
Sat, 10 Oct 2026 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:29 AM IST
Inverter Battery Drain Reason: इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खत्म होने के पीछे ज्यादा बिजली खपत, पुरानी बैटरी, चार्जिंग में गड़बड़ी और रखरखाव की कमी जैसे कारण हो सकते हैं। इसलिए अगर आपके पास भी इन्वर्टर है, तो आप उसकी बैटरी को चेक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खत्म होने के कारण क्यों होते हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खत्म होने के कारण क्यों होते हैं?
- फोटो : Adobe stock
क्या ज्यादा बिजली खपत से कम होता है बैकअप?
- इन्वर्टर की बैटरी कितनी देर चलेगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उससे कितने उपकरण चलाए जा रहे हैं
- अगर बिजली जाने पर पंखे और लाइट के साथ टीवी, कूलर या अन्य ज्यादा बिजली खपत करने वाले उपकरण भी चलने लगें, तो बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है
- इसलिए बिजली कटने के दौरान गैरजरूरी उपकरण बंद रखना बेहतर होता है
- इससे उपलब्ध बैटरी बैकअप का इस्तेमाल जरूरी कामों के लिए किया जा सकता है
इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खत्म होने के कारण क्यों होते हैं?
- फोटो : Adobe stock
क्या पुरानी बैटरी भी हो सकती है वजह?
- बैटरी की उम्र बढ़ने के साथ उसकी बिजली स्टोर करने की क्षमता कम हो सकती है
- ऐसी स्थिति में बैटरी पूरी तरह चार्ज होने के बावजूद पहले जितना बैकअप नहीं देती
- अगर इन्वर्टर की बैटरी पहले की तुलना में लगातार कम समय चल रही है, तो उसे इलेक्ट्रीशियन चेक करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खत्म होने के कारण क्यों होते हैं?
- फोटो : Adobe stock
चार्जिंग में गड़बड़ी से भी आती है समस्या
- इन्वर्टर की बैटरी को सही तरीके से चार्ज होना जरूरी है
- अगर चार्जिंग सिस्टम, कनेक्शन या इन्वर्टर में कोई खराबी है, तो बैटरी अच्छे से चार्ज नहीं हो पाएगी
- बार-बार बिजली कटने या बिजली आने के बीच कम समय मिलने पर भी कुछ परिस्थितियों में बैटरी को पूरा चार्ज होने का मौका नहीं मिलता
- ऐसे में उसका बैकअप कम हो सकता है
विज्ञापन
इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खत्म होने के कारण क्यों होते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या बैटरी का रखरखाव न करना पड़ सकता है भारी?
- कुछ बैटरियों में पानी के स्तर की जांच और जरूरत के अनुसार डिस्टिल्ड वॉटर भरना जरूरी होता है
- अगर ऐसी बैटरी में पानी का स्तर निर्धारित सीमा से नीचे चला जाए, तो उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है
- हालांकि, सभी बैटरियों में पानी भरने की जरूरत नहीं होती