{"_id":"6a6ac07f3ff93f304a0b3dec","slug":"sawan-2026-begins-today-avoid-these-mistakes-while-worshipping-lord-shiva-2026-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2026: सावन का पवित्र महीना आज से शुरू, भूलकर भी न करें ये सात काम; नाराज हो जाएंगे भोलेनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2026: सावन का पवित्र महीना आज से शुरू, भूलकर भी न करें ये सात काम; नाराज हो जाएंगे भोलेनाथ
Thu, 30 Jul 2026 02:37 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:37 PM IST
श्रावण मास की शुरुआत के साथ आगरा के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। सावन भर भगवान शिव के जलाभिषेक, विशेष पूजा और धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण शिवमय रहेगा।
विज्ञापन
Sawan 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव की आराधना का पावन श्रावण मास आज से शुरू हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही शहर के प्रमुख शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने लगेगी। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिरों में सावन के पहले दिन विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कैलाश महादेव मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर में जाएगा सिक्का, ताम्रपत्र
सावन के पहले दिन कैलाश मंदिर से विशेष धार्मिक सामग्री 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर के लिए ले जाई जाएगी। महंत गौरव गिरि ने बताया कि कैलाश महादेव मंदिर से ताम्रपत्र और सिक्का, एक रुद्राक्ष, रज व भगवान शिव पर चढ़ाया गया जल और मंदिर से प्राप्त कंकड़ सभी को एक कलश में रखकर लाया जाएगा। उसके बाद 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में अभिमंत्रित कर इन सभी को निर्माणाधीन 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में विधि-विधान के साथ स्थापित किया जाएगा।

शिवलिंग। संवाद
सावन में भूल से भी न करें ये सात काम
सात्विक भोजन करें
1- शिव कृपा पाने के लिए पूरे महीने सात्विक भोजन करना चाहिेए इस कारण सावन के महीने में मांस,मदिरा,प्याज और लहसुन का सेवन बंद कर देना चाहिए। सावन के महीने में इन सबके सेवन को पाप माना जाता है।

भगवान शिव।
- फोटो : अमर उजाला।
साग खाना वर्जित
2- धर्म शास्त्रों में मान्यता है कि सावन में हरी सब्जी का त्याग कर देने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। लेकिन सावन में साग में पित्त बढ़ाने वाले तत्व की मात्रा बढ़ जाती है। यही कारण है कि सावन में साग खाना वर्जित माना गया है। साथ ही कीट-पतंगों की संख्या बढ़ जाती है जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

भगवान शिव
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
शिवलिंग पर नहीं चढ़ाएं हल्दी
3- सावन में शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है और ये शिवजी का प्रतीक है। इस कारण शिवलिंग पर नहीं, बल्कि जलाधारी पर हल्दी चढ़ानी चाहिए।
3- सावन में शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है और ये शिवजी का प्रतीक है। इस कारण शिवलिंग पर नहीं, बल्कि जलाधारी पर हल्दी चढ़ानी चाहिए।