फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Waris Punjab De fields Pappalpreet Singh from Majitha for Punjab Assembly Election

पंजाब चुनाव: 'वारिस पंजाब दे' ने मजीठा से पप्पलप्रीत सिंह को दिया टिकट, जेल में बंद रहते लड़ेंगे चुनाव

Sat, 22 Aug 2026 11:14 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 11:14 AM IST
सार
Register For Event

पप्पलप्रीत सिंह खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी हैं और इस समय जेल में बंद हैं। उसे 2023 के अजनाला थाना मामले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
Waris Punjab De fields Pappalpreet Singh from Majitha for Punjab Assembly Election
अमृतपाल के साथ पप्पलप्रीत सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर मजीठा विधानसभा से पप्पलप्रीत सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह और अन्य नेताओं ने अमृतसर स्थित पप्पलप्रीत सिंह के घर पहुंचकर उनके नाम की घोषणा की। 
विज्ञापन


पप्पलप्रीत सिंह खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी हैं और इस समय जेल में बंद हैं। उसे 2023 के अजनाला थाना मामले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था और असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया था। बाद में उसे  पंजाब लाया गया और वर्तमान में वह गोइंदवाल की जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, एनएसए के तहत उस पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई गई है, जबकि उनके खिलाफ अन्य मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी है।

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि पप्पलप्रीत सिंह पंजाब के मुद्दों और पंथ से जुड़े मामलों को लेकर सक्रिय रहे हैं। उनके नाम की घोषणा के साथ ही मजीठा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। मजीठा को शिरोमणि अकाली दल का मजबूत गढ़ माना जाता है और इस सीट से पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया लंबे समय तक विधायक रहे हैं। अकाली दल (वारिस पंजाब दे) इससे पहले फतेहगढ़ साहिब की बस्सी पठाना सीट से सतवंत सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed