{"_id":"6a886564b159a02de1042754","slug":"jaipur-dangawas-murder-case-sparks-political-row-bhim-army-protests-acquittal-of-all-40-accused-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: डांगावास हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सभी 40 आरोपियों के बरी होने पर भीम आर्मी ने उठाए सवाल, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: डांगावास हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सभी 40 आरोपियों के बरी होने पर भीम आर्मी ने उठाए सवाल, धरना दिया
Fri, 21 Aug 2026 08:19 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:19 PM IST
करीब 11 साल पुराने डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने से नाराज दलित संगठनों का विरोध अब और मुखर होने लगा है। आज जयपुर में धरने का नेतृत्व करते हुए भीम आर्मी प्रमुख ने सीबीआई जांच और अभियोजन की भूमिका पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करती भीम आर्मी और प्रमुख चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के डांगावास हत्याकांड के सभी 40 आरोपियों के कोर्ट से बरी होने के विरोध में आज जयपुर के शहीद स्मारक पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की ओर से धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व भीम आर्मी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने किया।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि डांगावास हत्याकांड में सरकार और जांच एजेंसियों की ओर से मामले की पैरवी और जांच को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई। उन्होंने कहा कि यदि जांच और अभियोजन पक्ष मजबूती से अपना पक्ष रखता, तो पीड़ित परिवारों को इस तरह न्याय के लिए सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से लाभ लेने वालों पर सख्ती, परिवहन विभाग ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
उन्होंने सीबीआई की जांच और अदालत में रखे गए पक्ष पर भी सवाल उठाए। आजाद ने कहा कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी होने के बावजूद सीबीआई की ओर से मामले में प्रभावी तरीके से पक्ष नहीं रखा गया, जिसके चलते आरोपी दोषमुक्त हो गए। उन्होंने ऐलान किया कि इस न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए डांगावास से जयपुर तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी।
गौरतलब है कि 14 मई 2015 को नागौर के डांगावास में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसा में छह लोगों की मौत हुई थी, जिनमें पांच दलित थे। करीब 11 साल तक चले मुकदमे के बाद मेड़ता की विशेष एससी-एसटी अदालत ने 5 अगस्त 2026 को सभी 40 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और विश्वसनीय साक्ष्य पेश नहीं किए जाने को फैसले का आधार बनाया। फैसले के बाद अब पीड़ित परिवारों और विभिन्न दलित संगठनों की ओर से मामले में न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।