{"_id":"6a8d4547195397f766089d26","slug":"nagaur-tragedy-strikes-family-returning-from-condolence-meet-dumper-drags-car-50-feet-3-killed-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: शोकसभा से लौटते परिवार पर टूटा कहर, खींवसर-मड़पुरा मार्ग पर डंपर ने कार को 50 फीट तक घसीटा, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: शोकसभा से लौटते परिवार पर टूटा कहर, खींवसर-मड़पुरा मार्ग पर डंपर ने कार को 50 फीट तक घसीटा, तीन की मौत
Tue, 25 Aug 2026 01:03 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:03 PM IST
रिश्तेदार की शोकसभा में शामिल होकर बीकानेर से लौट रहे परिवार की कार को खींवसर-मड़पुरा मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल को जोधपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा खींवसर-मड़पुरा मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार करीब 50 फीट तक घसीटती चली गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार परिवार के सदस्य बीकानेर से रिश्तेदार की शोकसभा में शामिल होने के बाद अपने गांव मड़पुरा लौट रहे थे। इसी दौरान खींवसर-मड़पुरा मार्ग पर डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गूगलकोटा सरकारी स्कूल में खाना बनाते समय लगी आग: स्टाफ और ग्रामीणों ने जलता सिलिंडर तालाब में फेंका, हादसा टला
विज्ञापन
तीन की मौत, एक जोधपुर रैफर
खींवसर थाना अधिकारी उजाराम के अनुसार हादसे में सुगनाराम (45), उनकी पत्नी सुवा देवी (43) और उनकी साली मणी देवी (40) की मौत हो गई। वहीं सुगनाराम के बड़े भाई धनाराम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल धनाराम का उपचार जारी है।
हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और चालक की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बताया गया कि जिस कार में परिवार सफर कर रहा था, उसे पिछले सप्ताह ही खरीदा गया था। परिवार में एक साथ तीन मौतों से गांव में शोक का माहौल है।