फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: चमरावल में लंपी से 10 पशुओं की मौत, 40 बीमार

Sun, 23 Aug 2026 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
health news
रटौल। चमरावल गांव में गोवंश में लंपी बीमारी का कहर बढ़ता जा रहा है। इससे पशु पालक परेशान हैं। गांव में 10 गोवंश की मौत हो गई और 40 से अधिक बीमार हैं। लोगों ने पशु चिकित्सकों पर फोन करने के बाद गांव में नहीं आने का आरोप लगाते हुए अफसरों से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के विनोद त्यागी, रामभूल, अशोक व अरविंद आदि ने बताया कि लंपी बीमारी से गोवंश चपेट में आ रहे हैं और कमजोरी आने के कारण मौत हो रही है। गांव में रामभूल की गाय, सर्वेश की गाय, सुदेशपाल की गाय, बिजेपाल के बछड़े, मनिंदर की बछिया व महेश के बछड़े सहित 10 गोवंश की मौत हो गई है। इनके अलावा महेश के दो पशु, रामभूल की गाय, सुरेंद्र की दो गाय, प्रमोद की दो गाय, गौतम की एक गाय, अशोक का बछड़ा, विनोद के दो गोवंश, टीनू की एक बछिया व प्रवीण के तीन पशु बीमार हैं। साथ ही राधे की दो गाय, कृष्ण की एक गाय, अमित की एक गाय, किशोर की एक गाय, सुधीर के तीन पशु, जगवेश्वर के एक पशु सहित 40 लंपी बीमारी की चपेट में हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी पशु चिकित्सक ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। लोगों ने अफसरों से शिकायत कर शिविर लगाकर जांच करवाने की मांग की। वहीं मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही पशु चिकित्सकों को भेजकर टीकाकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed