{"_id":"6a89fa4657b0dda1680a588e","slug":"gram-panchayats-bijnor-news-c-27-1-bij1027-188270-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो करोड़ रुपये खर्च, 29 ग्राम पंचायतों से बजट के दस्तावेज गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो करोड़ रुपये खर्च, 29 ग्राम पंचायतों से बजट के दस्तावेज गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सत्र 2024-25 के ऑडिट में ऑडिटर को नहीं दिए खर्च बजट दस्तावेज
- अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर सचिव, ग्राम प्रधानों को जारी होंगे नोटिस
नंबर गेम
-1123 ग्राम पंचायत जिले में हैं
-2,519 राजस्व गांव बिजनौर में हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में 29 ग्राम पंचायतों में दो करोड़ रुपये बजट ठिकाने लगाकर दस्तावेज ही गायब कर दिए। सत्र 2024-25 के ऑडिट में ऑडिटर ने जब खर्च के बिल और दस्तावेज मांगे तो पूरी पोल खुल गई। अब ऑडिटर ने इस पर आपत्ति लगा दी। अब जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से इन सभी 29 ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम प्रधान/प्रशासकों को नोटिस जारी हो रहे हैं।
जिले की 1123 ग्राम पंचायतों में 2519 राजस्व गांव हैं। इनमें करोड़ों रुपये खर्च कर विकास कार्य कराए गए। बिजनौर की 29 ग्राम पंचायतें ऐसी रहीं, जिनमें बजट ही ठिकाने लगा दिया गया। ऑडिटर ने सत्र 2024-25 के बजट की जांच की तो कई गड़बड़ी सामने आ गईं। इनमें सबसे बड़ा मामला यह रहा कि बजट किस मद में खर्च किया गया, इसका पंचायतों ने कोई सबूत ही नहीं दिया। ऑडिटर ने दस्तावेज मांगे तो पंचायतों की ओर से दस्तावेज न मिलने की बात कह दी गई। इसके बाद ऑडिटर ने इस बजट खर्च पर ही आपत्ति दर्ज करा दी है। वहीं पंचायत राज विभाग धनराशि रिकवरी की तैयारी में जुट गया है। इसमें पहले चरण में इन पंचायतों के सचिवों और ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
इन ग्राम पंचायतों में अधूरे मिले बजट दस्तावेज
विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत फरीदपुर निजाम, अकबरपुर अंगाखेड़ी, करीमपुर बमनौली, रफीउल्लानगर उर्फ रावली, शहजादपुर, रामजीवाला, हल्दौर की ग्राम पंचायत बल्दिया, जलालपुर हसना, ननूपुरा, किरतपुर की ग्राम पंचायत गोविंदपुर, पाडला नहटौर की ग्राम पंचायत नकीपुर, बूढ़पुर में बजट दस्तावेज पूरे नहीं मिले। इसके अलावा स्योहारा की ग्राम पंचायत अमानतपुर, हुसैनपुर कला, लांबाखेड़ा, मुबारकपुर मधु उर्फ गढ़ी, बूढ़ा नंगला, बिशनपुरा, फेजुल्लापुर, कुरी बांगर, नामदारपुर चांदन, कासमाबाद, जलीलपुर की ग्राम पंचायत त्रिपुड़ी, महमूदपुर, बुन्दरा कलां, थुरैला, मुबारकपुर, मनौटा में बजट दस्तावेज अधूरे मिलने पर ऑडिटर ने आपत्तियां दर्ज की हैं।
विज्ञापन
टीम बनाकर किया जाएगा आपत्तियों का निस्तारण
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बैठक कर ऑडिटरों की रोस्टरवार टीम बनाकर ग्राम पंचायतों के लंबित ऑडिट आपत्तियां का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। विकास खंड अफजलगढ़ में ऑडिटर अमित, अतुल, गुरुदेव, किरतपुर में ऑडिटर भैयालाल, कोतवाली में ऑडिटर संजीव मौर्या, रमाकांत, नजीबाबाद में संजीव मौर्य, नूरपुर में ऑडिटर राकेश को ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, ऑनलाइन ऑडिट के प्रकरणों का ऑडिटर सुनील, रवींद्र से निस्तारण कराने को कहा गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वर्जन::
जिले की ग्राम पंचायतों में सत्र 2024-25 का ऑडिट हुआ। ऑडिटर ने 29 पंचायतों में बजट के कई दस्तावेज न मिलने या अधूरे मिलने पर आपत्तियां दर्ज की हैं। अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर सचिव, ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद रिकवरी की कार्रवाई होगी। - डॉ. प्रीतम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, बिजनौर