{"_id":"6a89f92220b46cfe1c08dda7","slug":"sugar-stock-limits-fixed-verification-conducted-through-a-special-drive-bijnor-news-c-27-1-bij1007-188265-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चीनी की स्टॉक सीमा निर्धारित, अभियान चलाकर किया गया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चीनी की स्टॉक सीमा निर्धारित, अभियान चलाकर किया गया सत्यापन
विज्ञापन
नगीना में व्यापारी के यहां चीनी का स्टॉक चेक करते एसडीएम प्रिंस कुमार। स्रोत प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडारण नहीं कर सकेगा कोई व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नगीना। चीनी के बढ़ते दाम को नियंत्रित करने के लिए भारत सरकार ने स्टॉक लिमिट तय कर दी है। कोई भी व्यापारी 30 नवंबर 2026 तक चार हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडारण नहीं कर सकेगा। जिले में शनिवार को अभियान चलाकर स्टॉक का सत्यापन कराया गया। साथ ही उपलब्ध स्टॉक को खाद्य विभाग के पोर्टल पर फीड किया गया।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में तहसील स्तर पर स्टॉक सत्यापन के लिए टीमें गठित की गईं हैं। टीमों ने व्यापारियों के यहां गोदामों पर पहुंचकर स्टॉक की जांच की और उसका रिकॉर्ड तैयार कराया।
नगीना में उप जिलाधिकारी प्रिंस कुमार, राजस्व, पूर्ति व खाद्य विभाग की टीम के साथ नगर के चार बड़े चीनी के थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी ने सभी व्यापारियों के गोदाम पर रखी चीनी व स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने व्यापारियों के यहां मौजूद चीनी खरीद के बिल व बिक्री रेट का भी ग्राहकों से पूछकर सत्यापन किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि सभी व्यापारियों के यहां सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया है। कहीं भी कोई कमी नहीं मिली है। उप जिलाधिकारी ने मंडी समिति में फल/ सब्जी के थोक विक्रेताओं के यहां पहुंचकर भी वहां की स्थिति का जायजा लिया तथा व्यापारियों से वार्ता की।