{"_id":"6a88893c4602d594650d8c12","slug":"poles-and-transformers-obstructing-beautification-work-will-be-removed-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-135287-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सुंदरीकरण में बाधक बने खंभे ट्रांसफार्मर हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सुंदरीकरण में बाधक बने खंभे ट्रांसफार्मर हटेंगे
Fri, 21 Aug 2026 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर को सुंदर बनाने की दिशा में पटेल तिराहा से धनुष चौराहा मार्ग के सुंदरीकरण कार्य को गति दी जाएगी। इस मार्ग पर लगे बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर इस कार्य में बड़ी बाधा बने हुए हैं। इन्हें हटाया जाएगा।
नगर विकास के तहत इस मार्ग को चौड़ा, सुगम और आकर्षक बनाने की योजना है। इसके लिए फुटपाथ, लाइटिंग और हरियाली का काम प्रस्तावित है लेकिन जगह-जगह खड़े बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर न सिर्फ सौंदर्यीकरण में रोड़ा बने हैं, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहे हैं।
इसे देखते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने इस मार्ग पर निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया था। उन्होंने सुंदरीकरण के दायरे में आने वाले सभी खंभे व ट्रांसफार्मरों को तत्काल हटाकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के अफसरों को निर्देश दिए थे।इसके लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। (संवाद)