फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Record-breaking water levels in dams; Rasin gates opened.

Chitrakoot News: बांधों में रिकॉर्ड तोड़ पानी, रसिन के गेट खुले

Fri, 21 Aug 2026 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 21 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Record-breaking water levels in dams; Rasin gates opened.
फोटो 21 सीकेटीपी 16 रसिन बांध के खोले गए फाटक। संवाद
चित्रकूट। जिले और मध्य प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से हो रही मूसलाधार बारिश ने मंदाकिनी नदी के साथ-साथ सभी बड़े बांधों को खतरे में डाल दिया है।
विज्ञापन

मंदाकिनी 129.400 मीटर पर खतरे के निशान से 2.2 मीटर ऊपर बह रही है। वहीं रसिन बांध में 83.89% पानी भरने से फटने का खतरा मंडराने लगा, ऐसे में गेट खोलकर पानी छोड़ा गया।
मंदाकिनी का जलस्तर 14 अगस्त से ही उतार-चढ़ाव पर है। 17 अगस्त को पहली बार 127.200 मीटर पर खतरे का निशान टूटा। 19 अगस्त को दोपहर 1:45 बजे 126.730 मीटर और रात 8:45 बजे 126.700 मीटर दर्ज किया गया। फिर थोड़ा घटा लेकिन 20 अगस्त सुबह 10:15 बजे जलस्तर 129.400 मीटर तक पहुंच गया। तब से हर 15 मिनट में स्तर घट-बढ़ रहा है पर खतरे से नीचे आने का नाम नहीं ले रहा। नतीजतन, पिछले 48 घंटे से रामघाट की 150 से ज्यादा दुकानें पानी में डूबी हैं।
विज्ञापन

कई दिनों से लगातार बारिश की वजह से रसिन बांध का जलस्तर 4.300 मिली घन मीटर से बढ़ कर 11.325 मिली घन मीटर पहुंच गया है। जिस कारण बांध के गेट खोलने पड़े। नहीं तो बांध फटने का खतरा शुरू हो गया था। इसी तरह गुंता बांध के जलस्तर में भी खूब बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अगस्त को 9.30 था, जो अब बढ़ कर 21.05 हो गया है। वहीं ओहन बांध का भी जलस्तर दोगुना हो चुका है। जो 8.32 से बढ़ कर 16.65 मिली घन मीटर तक पहुंचा है। इसी तरह बरुआ बांध का जलस्तर 5.349 से बढ़ कर 7.613 मिली घन मीटर तक ही पहुंचा है। इस बांध में सबसे कम जलस्तर की बढ़ोत्तरी हुई है।
तलहटी में बसे निचले गांवों पर खतरा
मंदाकिनी और बांधों से छोड़े जा रहे पानी से नदी किनारे और निचले इलाकों के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। सिंचाई, राजस्व और पुलिस की टीमें 24 घंटे अलर्ट पर हैं।

---
वर्जन
मंदाकिनी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। अभी दुकानों तक पानी है। तीन बांधों में जलस्तर दोगुने से अधिक बढ़ा है। स्थिति पर लगातार नजर है।- एसके प्रसाद, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।
-----

फोटो 21 सीकेटीपी 16 रसिन बांध के खोले गए फाटक। संवाद

फोटो 21 सीकेटीपी 16 रसिन बांध के खोले गए फाटक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed