फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rain-damaged road; potholes turn deadly.

Chitrakoot News: बारिश से उखड़ी सड़क, गड्ढे बने काल

Fri, 21 Aug 2026 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 21 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rain-damaged road; potholes turn deadly.
फोटो 21 सीकेटीपी 11 मंदाकिनी नदी पुल पर खतरनाक गड्ढा। संवाद
चित्रकूट। पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश ने विकास के सारे दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

शहर से लेकर हाईवे तक सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह सड़क धंसने और गड्ढे होने से वाहनों की रफ्तार थम गई है और हादसे का खतरा हर पल बढ़ रहा है।
झांसी-मिर्जापुर हाईवे सबसे ज्यादा प्रभावित है। भरतकूप, शिवरामपुर, खोह, भौंरी, रामनगर, मऊ और बरगढ़ के पास बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। मंदाकिनी नदी पुल और अप्रोच मार्ग पर भी गहरे गड्ढे बन गए हैं। तीन दिन पहले पुल के गड्ढे में एक ई-रिक्शा पलट गया था। चालकों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही और वाहन सीधे गड्ढे में।
विज्ञापन

शहर की स्थिति भी कुछ अलग नहीं। धनुष चौराहा, पहारिया मेडिकल स्टोर के सामने, चकरेही चौराहा और एलआईसी तिराहा पर बीच सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। बारिश का पानी भरने से गहराई का पता नहीं चल रहा। दोपहिया वाहन चालक रोज फिसलकर गिर रहे हैं। कर्वी-राजापुर मार्ग पर भी कई जगह सड़क उखड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यूपी-एमपी सीमा पर बदतर हालात
देवांगना से सतना रोड पर यूपी-एमपी सीमा पर लगभग दो फीट तक के गड्ढे हैं। बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं। पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। इसी तरह नयागांव की नवनिर्मित सड़क भी धंस गई है। इस मार्ग से रोज हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार आंख बंद किए बैठे हैं।

--
वर्जन
बारिश में खराब हुई सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। बड़े गड्ढों को प्राथमिकता से भरवाया जाएगा। राहगीरों की दिक्कतों को जल्द दूर किया जाएगा।- पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग।

फोटो 21 सीकेटीपी 11 मंदाकिनी नदी पुल पर खतरनाक गड्ढा। संवाद

फोटो 21 सीकेटीपी 11 मंदाकिनी नदी पुल पर खतरनाक गड्ढा। संवाद

फोटो 21 सीकेटीपी 11 मंदाकिनी नदी पुल पर खतरनाक गड्ढा। संवाद

फोटो 21 सीकेटीपी 11 मंदाकिनी नदी पुल पर खतरनाक गड्ढा। संवाद

फोटो 21 सीकेटीपी 11 मंदाकिनी नदी पुल पर खतरनाक गड्ढा। संवाद

फोटो 21 सीकेटीपी 11 मंदाकिनी नदी पुल पर खतरनाक गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed