फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Warning signs to be installed at 18 black spots.

Chitrakoot News: 18 ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे चेतावनी संकेतक

Mon, 24 Aug 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 24 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Warning signs to be installed at 18 black spots.
चित्रकूट। जिले में सड़क सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान का असर दिखने लगा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क हादसों में 16 प्रतिशत की कमी आई है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में तय हुआ कि 18 ब्लैक स्पॉट पर चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे।

प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 246 हादसे हुए थे, जो वर्ष 2026 में घटकर 206 रह गए। हादसों में मरने वालों की संख्या 131 से घटकर 116 हो गई है। जबकि घायलों की संख्या 236 से घटकर 176 रह गई है। घायलों की संख्या में 25 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि सर्वाधिक हादसे एनएच-35 पर हो रहे हैं। इसको देखते हुए जिले में 18 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर रंबल स्ट्रिप, साइन बोर्ड, चेतावनी संकेतक और रिफ्लेक्टर लगाकर सुरक्षा कवच तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि शराब के नशे में वाहन चलाने, ओवरस्पीड और हिट एंड रन के मामलों में चालक का लाइसेंस निरस्त कर ब्लैक लिस्ट किया जाए। यदि वाहन दूसरे जिले का है तो संबंधित जिले से समन्वय कर कार्रवाई की जाए। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर भी नाराजगी जताते हुए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed