फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cousins from Jasrana die in Manali four-lane accident

हादसे ने उजाड़ी खुशियां: मनाली टनल हादसे में चचेरे भाइयों की माैत, एक माह की मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Fri, 21 Aug 2026 08:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Fri, 21 Aug 2026 08:04 PM IST
सार
Register For Event

कांच से जुड़े काम के सिलसिले में दोनों चचेरे भाई जा रहे थे तभी टनल में ट्रक और कैंटर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों भाइयों की जान चली गई। विशाल कैंटर चला रहा था जबकि रवि उसमें बैठा था।

विज्ञापन
Cousins from Jasrana die in Manali four-lane accident
मृतक चचेरे भाइयों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर टनल में हुए सड़क हादसे में जसराना के कादीपुर गांव निवासी दो चचेरे भाइयों रवि और विशाल की मौत के बाद गांव में चीख-पुकार मची हुई है। शुक्रवार सुबह जैसे ही दोनों के शव गांव पहुंचे परिजन के सब्र का बांध टूट गया। हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को पल भर में उजाड़ कर रख दिया।
विज्ञापन


परिजन के अनुसार गांव कादीपुर निवासी पूर्व प्रधान दौजीराम का 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार अपने चचेरे भाई विशाल (22) के साथ चंडीगढ़ में रहकर काम करते थे। रवि लोगों के घरों में कांच लगाने का कार्य करता था, जबकि विशाल कैंटर चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह दोनों जब कांच से जुड़े काम के सिलसिले में जा रहे थे तभी टनल में ट्रक और कैंटर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दोनों भाइयों की जान चली गई। विशाल कैंटर चला रहा था जबकि रवि उसमें बैठा था।
विज्ञापन


 

परिजन ने बताया कि विशाल की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी और उसकी एक महीने की मासूम बच्ची है। पति की असमय मौत की खबर से पत्नी की हालत बेसुध जैसी हो गई है और एक महीने की बच्ची के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। पारिवारिक सदस्य शीलेश सिंह ने बताया कि मृतक रवि अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि विशाल अपने छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। 

दोनों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार को एक साथ दो अर्थियां उठते देख पूरे गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं और हर कोई पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटा रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed