फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Demand to halt ACO-Vigilance trap operation

Hapur News: एसीओ-विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई पर रोक की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Demand to halt ACO-Vigilance trap operation
धौलाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) और विजिलेंस टीम की लेखपालों के खिलाफ की जा रही कथित गलत, अनुचित और दुर्भावना पूर्ण ट्रैप कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। संघ तहसील अध्यक्ष निर्देश पाल ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र एसडीएम के माध्यम से भेजा है।
विज्ञापन

संघ सचिव राघवेन्द्र मलिक ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग का मैदानी कर्मचारी है और कठिन परिस्थितियों में गांव-गांव जाकर शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ भूमि संबंधी विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण और अन्य राजस्व कार्य करता है।
विज्ञापन

ऐसे में कई बार भूमि विवाद और पैमाइश आदि से जुड़े मामलों में संबंधित व्यक्ति या दूसरे पक्ष की ओर से लेखपाल पर दबाव बनाने व उसे झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जाता है। केवल मौखिक बयान या सामान्य शिकायत के आधार पर ट्रैप कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। लेखपाल संघ ने 20 अगस्त 2026 को अयोध्या जिले की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के साथ हुई घटना का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले ने पूरे लेखपाल संवर्ग को आहत और आक्रोशित किया है। इस दौरान सुनीता यादव, पंकज कैम, टिंकू राम, शिवानी चौहान, मोहिनी, रजनी, गौरव चौधरी, निर्देश पाल समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed