{"_id":"6a8a0852eb1ae5b0090eae34","slug":"screening-camp-set-up-in-village-after-two-deaths-hapur-news-c-306-1-gha1004-123684-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो की मौत के बाद गांव में लगाया जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो की मौत के बाद गांव में लगाया जांच शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। नयाबांस गांव में एक सप्ताह के भीतर दो लोगों की मौत की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश भारती के निर्देश पर गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपचार के लिए पहुंचे। अधिकांश घरों में बुखार के मरीज होने की बात सामने आई।
स्वास्थ्य शिविर में बुखार के साथ फंग्ल इंफेक्शन और पेट संबंधी समस्या से पीड़ित मरीज भी पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार दिया। संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से साफ-सफाई रखने और दूषित पानी से बचने की अपील की।
डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि गांव की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर रखेगा। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि 100 से अधिक मरीजों को दवाई वितरित की गई है। जांच और उपचार के लिए रोजाना स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। मौत के मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से ग्रामीणों को राहत मिली है।