फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police Action in Kanpur Municipal Tender Case, Two Contractors Arrested

कानपुर नगर निगम टेंडर घोटाले में 6 एफआईआर, दो आरोपी गिरफ्तार, 100 करोड़ के टेंडर रद्द

Tue, 25 Aug 2026 05:52 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 05:52 PM IST
सार
Register For Event

नगर निगम में कथित टेंडर घोटाले और ठेकेदारी माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद नगर निगम और पुलिस एक्शन मोड में आ गए हैं।

विज्ञापन
Police Action in Kanpur Municipal Tender Case, Two Contractors Arrested
नगर निगम टेंडर मामले में दो ठेकेदार गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

रंगदारी और धमकी के मामलों में अब तक छह एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी गोविंद शर्मा फरार है और उसकी तलाश में पुलिस राजस्थान और मध्य प्रदेश में दबिश दे रही है।

नगर निगम की शिकायत पर स्वरूपनगर थाने में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि एक ठेकेदार की शिकायत पर फजलगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार गोविंद शर्मा, संदीप जैन और रज्जन बाजपेयी के खिलाफ रंगदारी और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज है। मामले में संदीप जैन और रज्जन बाजपेयी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

85 फीसदी डाउन पर टेंडर मैनेज करने का आरोप

जांच में लॉटरी सिस्टम के जरिए 85 फीसदी डाउन पर टेंडर मैनेज किए जाने का कथित खेल सामने आया है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित कर चुनिंदा ठेकेदारों को काम दिलाया जाता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त ने करीब 100 करोड़ रुपये के टेंडर रद्द कर दिए हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन ई-टेंडरिंग से होंगे काम

पुरानी लॉटरी प्रक्रिया को बंद कर अब लंबित विकास कार्यों का आवंटन ऑनलाइन ई-टेंडरिंग के माध्यम से किया जाएगा। नगर निगम ने सात ठेकेदार फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इन फर्मों के बैंक खातों और संपत्तियों की वित्तीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों की भूमिका की भी जांच

पुलिस और नगर निगम अब टेंडर से जुड़ी फाइलों और प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया में किसी स्तर पर अधिकारियों की मिलीभगत तो नहीं थी। जांच में संलिप्तता सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में दबिश

मुख्य आरोपी गोविंद शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी उसकी तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed