फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two clerks fell ill after not getting work to their liking; recommendation made for action.

Kanpur News: मनमुताबिक काम न मिलने पर दो बाबू बीमार, कार्रवाई की संस्तुति

Fri, 21 Aug 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two clerks fell ill after not getting work to their liking; recommendation made for action.
कानपुर। समाज कल्याण विभाग में गैरजनपद से तबादले पर आए दो बाबू मनमुताबिक काम न मिलने पर बीमारी का बहाना बनाकर गायब हो गए। लगातार गैरहाजिरी होने पर समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर ने दोनों के खिलाफ निदेशालय पत्र लिखकर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


शासन की तबादला नीति के तहत जून में फर्रुखाबाद से आए संतोष कुमार को छात्रावास अधीक्षक और लखनऊ से आए संजय बनाैदा को प्रधान सहायक पटल दिया गया। इन्होंने मनमुताबिक पटल मांगा तो समाज कल्याण अधिकारी ने नाराजगी जताई। मनमुताबिक काम न मिलने पर दोनों ने बीमारी के अलग-अलग कारण बताकर अवकाश लेना शुरू कर दिया और कई बार बिना अवकाश स्वीकृत कराए कार्यालय से गायब हो गए। इससे काम प्रभावित होने लगा। समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर ने बताया कि दोनों कर्मचारी अपने मनमुताबिक काम चाह रहे थे जो काम दिया गया उसे लेने से मना कर दिया था। शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed