फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A bus carrying pilgrims returning from Baba Dham collided with a tanker, injuring six devotees.

Kushinagar News: बाबा धाम से लौट रही कांवड़ियों से भरी बस टैंकर से भिड़ी, छह श्रद्धालु घायल

Thu, 20 Aug 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
A bus carrying pilgrims returning from Baba Dham collided with a tanker, injuring six devotees.
सलेमगढ़(कुशीनगर)। बाबा धाम से गोरखपुर के चौरीचौरा लौट रही कांवड़ियों से भरी बस बुधवार दोपहर सलेमगढ़-सिअरहा गांव के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नजदीक आगे चल रहे टैंकर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से बस पीछे से भिड़ गई। बस के आगे बैठे छह श्रद्धालु घायल हो गए। बस का अगला हिस्सा और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस से घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। बताया गया कि बस टैंकर के पीछे चल रही थी। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पूर्वी कट के मोड़ पर सड़क पर बने ब्रेकर के पास टैंकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे तेज आवाज के साथ बस टैंकर के पिछले हिस्से से टकरा गई। बस में बैठे यात्री अचानक अपनी सीटों से उछल पड़े। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण पहुंच गए और बस से यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। बहादुरपुर चौकी पुलिस ने घायल चौरीचौरा निवासी रामाश्रय (60), संजीरा देवी (45), सरिता देवी (55), रामाशीष (60), रामहरि शर्मा (55) और गौरीबाजार निवासी धूपिया देवी (50) को एनएचएआई एंबुलेंस से तमकुहीराज सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया। बस का इंजन सही होने के कारण अन्य यात्री उसी बस से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। तरयासुजान थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में छह लोगों को मामूली चोटें आई थीं। सभी का उपचार कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed