{"_id":"6a861ea61c762c6464084999","slug":"a-young-man-climbed-a-water-tank-demanding-drainage-roads-and-electricity-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-166131-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाली, सड़क और बिजली के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाली, सड़क और बिजली के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। नाली, सड़क और बिजली की मांग को लेकर बुधवार को एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और नारेबाजी करने लगा। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों ने काफी समझाने के बाद उसे नीचे उतारा।
नगर के वार्ड नंबर 10 निवासी विशाल 35 वर्ष बुधवार सुबह करीब 11 बजे इंदिरानगर वार्ड में करमहा रोड के किनारे स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर पहुंचने के बाद वह भारत माता की जय के नारे लगाने लगा। युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पुलिस के साथ नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह और अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाकर नीचे उतरने के लिए कहा। काफी देर तक समझाने के बाद युवक टंकी से नीचे उतरा।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि नाली निर्माण, सड़क और विद्युतीकरण की मांग को लेकर वह कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
-युवक के मोहल्ले का ट्रांसफार्मर खराब था। बिजली निगम के जेई से बात कर उसे ठीक करा दिया गया। युवक बेवजह पानी की टंकी पर चढ़ा था। पुलिस की मदद से उसे समझाकर नीचे उतारा गया। -मीनू सिंह, ईओ हाटा
000
एक दिन पहले टावर पर चढ़ी थी युवती
अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी और मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। एक दिन पहले ही कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव में शादी की मांग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। उसे नीचे उतारने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।
00000