फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR lodged after Bar Association advocates stage protest

Kushinagar News: बार संघ के अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन के बाद प्राथमिकी दर्ज

Thu, 20 Aug 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged after Bar Association advocates stage protest
कुशीनगर। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में तमकुहीराज पुलिस को आठ दिन लग गए। जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर अधिवक्ता समेत चार लोगों के खिलाफ 15 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होने की जानकारी के बाद बुधवार को बार संघ के अधिवक्ताओं ने करीब दो घंटे थाना परिसर में धरना दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर धरना समाप्त कराया और आगे की कार्रवाई में जुटी है। बार संघ तमकुहीराज के पूर्व अध्यक्ष व बिहार बुजुर्ग निवासी विनोद सिंह पटेल से दस अगस्त को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष ने 12 अगस्त को पुलिस की तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई और दूसरे पक्ष की तहरीर पर बार संघ के पूर्व अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बुधवार को अधिवक्ता ने मामले की जानकारी बार संघ के साथी अधिवक्ताओं को दी। बार संघ के अध्यक्ष अशोक राय व महामंत्री अमरनाथ सिंह की अगुआई में आपात बैठक के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित अधिवक्ता बुधवार को तमकुहीराज थाना परिसर पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। बातचीत के बाद करीब दो घंटे बाद तमकुहीराज पुलिस ने बार संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल के तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के दीपक सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर धरना समाप्त कराया। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed