{"_id":"6a87425e58a2bac70609678f","slug":"fir-registered-in-connection-with-death-in-a-road-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155843-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के डीघा बाईपास स्थित एक होटल के सामने बुधवार देर शाम तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मृतक की पहचान कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गौरापार गांव निवासी जितेंद्र सिंह के रूप में हुई। परिजन की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई व टैंकर चालक को ट्रेस करने में जुट गई है। गौरापार गांव निवासी विशाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उनके भाई जितेंद्र सिंह रैना पेपर मिल में नौकरी करते थे। बुधवार शाम करीब छह बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान खलीलाबाद में होटल के सामने पीछे से आए टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर गोरखपुर की ओर से बस्ती की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन
तहरीर में जानकारी दी गई कि टैंकर पर श्री बाला जी बल्क कैरियर्स लिखा था। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना करने वाले टैंकर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
म