फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minister distributes honorarium hike cheques to cooks in Shahjahanpur

रसोइयों को सौगात: शाहजहांपुर में मंत्री ने बांटे मानदेय वृद्धि के चेक, चिकित्सा योजना का भी मिलेगा लाभ

Sun, 23 Aug 2026 04:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 23 Aug 2026 04:59 PM IST
सार
Register For Event

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा योजना की सौगात मिली है। उनके मानदेय में भी तीन हजार रुपये की वृद्धि की गई है। इससे शाहजहांपुर जिले में 7625 रसोइयों को लाभ मिलेगा। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने रसोइयों को प्रतीकात्मक कार्ड व चेक वितरित किए। 

विज्ञापन
Minister distributes honorarium hike cheques to cooks in Shahjahanpur
मंत्री, विधायक और डीएम ने रसोइयों को वितरित किए चेक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रसोइयों को प्रतीकात्मक कार्ड व मानदेय वृद्धि के चेक बांटे गए। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि रसोइया के परिवार में दुर्घटना होने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन


रविवार को गांधी भवन में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के साथ ही उन्हें कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया। उन्होंने रसोइयों को मानदेय में तीन हजार रुपये प्रतिमाह वृद्धि की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। 
विज्ञापन


ड्रेस की धनराशि भी बढ़ी 
मंत्री ने बताया कि रसोइयों को ड्रेस के लिए मिलने वाली राशि 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है। सांसद अरुण कुमार सागर, ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने भी विचार रखे। वित्त मंत्री ने रसोइया राजकुमारी, झुमका देवी, ओमश्री व सत्यवती, श्रीराम, नसीम बानो, बलीपुर की शर्मा देवी, रूपरानी, मधुरिमा और रामदेवी को कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड सौंपे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि योजना के तहत 2805 विद्यालयों में 7625 रसोइया कार्यरत हैं। इस बीच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगर तिलहर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्काउट-गाइड पार्टी ने अतिथियों का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, डीडीओ ऋषिपाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed