{"_id":"6a8ac46eec27d29b7709c5fd","slug":"video-lower-subordinate-services-main-examination-held-at-nine-centers-in-shahjahanpur-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में नौ केंद्रों पर हुई अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में नौ केंद्रों पर हुई अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर
Mukesh Kumar
Updated Sun, 23 Aug 2026 03:29 PM IST
Link Copied
सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा रविवार को शाहजहांपुर जिले के नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रहीं। किसी ने कठिन और कुछ ने सरल प्रश्न पत्र बताया। सुबह साढ़े नौ बजे से इस्लामिया इंटर कॉलेज, एबी रिच कॉलेज, देवी प्रसाद कॉलेज, आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और आर्य महिला इंटर कॉलेज समेत नौ परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। लखनऊ, सुल्तानपुर, बरेली, हरदोई और फर्रुखाबाद समेत कई जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और किसी अभ्यर्थी के पास नकल सामग्री नहीं मिली। दोपहर 12 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, सामान्य अध्ययन और आपदा प्रबंधन के सवालों को कठिन कठिन बताया तो कुछ ने प्रश्न पत्र को सरल बताया। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी और सीओ सदर शुभम वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईओएस हरिवंश कुमार बताया कि परीक्षा में पंजीकृत 3720 अभ्यर्थियों में से 3020 उपस्थित रहे, जबकि 700 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।