फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allegation of encroachment on government drainage pit; demand for action.

Siddharthnagar News: सरकारी जल निकासी गड्ढे पर कब्जे का आरोप, कार्रवाई की मांग

Sat, 22 Aug 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 22 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Allegation of encroachment on government drainage pit; demand for action.
राप्तीनगर के लोगों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, अवैध निर्माण तत्काल रुकवाने की उठाई मांग
विज्ञापन

बांसी। नगर के राप्तीनगर मोहल्ले के लोगों ने शुक्रवार को समाजसेवी प्रमोद कुमार हिंदू के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सरकारी जल निकासी गड्ढे पर अवैध कब्जा और निर्माण का आरोप लगाया। मोहल्लावासियों ने अतिक्रमण हटाने और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार धानी रोड स्थित सरकारी गड्ढे में पूरे मोहल्ले का बरसाती और नाली का पानी एकत्र होता है। आरोप है कि एक व्यक्ति इस सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहा है, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। मोहल्ला निवासी पवन और प्रशांत कुमार ने बताया कि इससे पहले 6 जनवरी 2025 को भी इसी भूमि पर अवैध निर्माण का प्रयास हुआ था। शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया था। इसके बाद 16 मार्च 2026 को दोबारा कब्जे की शिकायत पर राजस्व व नगर पालिका की टीम ने पैमाइश कर निशानदेही की और कार्य बंद कराया था।ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति ने फिर से निर्माण शुरू कर दिया है और पड़ोसियों की जमीन की ओर जबरन नाली भी बनवा रहा है। ज्ञापन पर पवन, प्रशांत कुमार, अनारकली, अजय, रघु, रमेश, नंदनी, रीता, रामचरन, महेंद्र कुमार, रेखा, मंजू समेत अन्य मोहल्लावासियों के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने मांग की कि अवैध निर्माण तत्काल रुकवाकर सरकारी व निजी भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए तथा आरोपी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed