फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Haridwar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Sun, 23 Aug 2026 06:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आ पाएगा।
पुलिस के अनुसार, सोनम (28) पत्नी आकाश निवासी घासमंडी ज्वालापुर की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनम की शादी 2022 में आकाश से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मायके वालों ने समझाया और बाद में समझौता भी हुआ। फिर भी कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पति और मायके वाले पैसों और गाड़ी की मांग कर रहे थे। लगातार सोनम को प्रताड़ित किया जा रहा था। अब उन्हें फोन कर कहा कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो उसे श्मशान ले जाने की तैयारी में थे। पुलिस को घटना की जानकारी देकर पोस्टमार्टम कराया गया। क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण सामने पाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विधायक के पिता पर भी लगाए आरोप
परिजनों ने एक कांग्रेस विधायक के पिता पर भी मामले में दबाव बनाने का आरोप लगाया। आरोप है कि उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मायके वालों से बहस की। एक महिला पर हाथ उठाने की धमकी देते हुए ससुराल पक्ष का कुछ नहीं होने की बात कही। आरोप लगाते हुए वीडियो में भी लोग साफ सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed