Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Congress leaders stage a sit-in protest in Hansi over the pellet gun incident; Narnaund MLA Jassi Petwar also joins the protest.
{"_id":"6a88162d87931cc2a102f0d0","slug":"video-congress-leaders-stage-a-sit-in-protest-in-hansi-over-the-pellet-gun-incident-narnaund-mla-jassi-petwar-also-joins-the-protest-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पैलेट गन मामले को लेकर हांसी में कांग्रेस नेताओं का धरना, नारनौद विधायक जस्सी पेटवाड़ भी बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैलेट गन मामले को लेकर हांसी में कांग्रेस नेताओं का धरना, नारनौद विधायक जस्सी पेटवाड़ भी बैठे
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और छात्र साहिल लाछोब के घायल होने के मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने हांसी सिटी थाने में में भी विरोध प्रदर्शन किया। हांसी के सिटी थाना परिसर में कांग्रेस के तमाम नेता धरने पर बैठ गए।
आपको बता दे कि कांग्रेस से नारनौद विधायक जस्सी पेटवाड़ भी कांग्रेस नेताओं के साथ थाना परिसर में धरने पर बैठे। कांग्रेस नेताओं ने पैलेट गन मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
नारनौद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि पैलेट गन मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे हैं। राहुल गांधी छात्र साहिल लाछोब और उसके परिवार के साथ शिकायत देने पहुंचे, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होने पर थाने में ही धरने पर बैठ गए।
विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि पूरे मामले को उजागर करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राहुल गांधी थाने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक कांग्रेस नेता भी हांसी के सिटी थाने में धरने पर बैठे रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।