{"_id":"6a87f1effe1b3d4f0e0b4174","slug":"video-mandi-kisan-sabha-outraged-over-rs48-daily-wage-for-mgnrega-workers-warns-of-agitation-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: मनरेगा मजदूरों को 48 रुपये दिहाड़ी देने पर भड़की किसान सभा, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: मनरेगा मजदूरों को 48 रुपये दिहाड़ी देने पर भड़की किसान सभा, आंदोलन की चेतावनी
ग्राम पंचायत खोली में मनरेगा मजदूरों को 14 दिन काम करने के बाद महज 48 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिए जाने का मामला सामने आया है। हिमाचल किसान सभा मनरेगा लोकल कमेटी बालीचौकी ने मानदेय में कटौती की कड़े शब्दों में निंदा की है। किसान सभा ने इसे मनरेगा कानून और न्यूनतम मजदूरी के प्रावधानों की अवहेलना बताते हुए प्रशासन से मजदूरों को पूरा मानदेय जारी करने की मांग की है। किसान सभा का आरोप है कि ग्राम पंचायत खोली में मनरेगा मजदूरों ने 14 दिन कड़ी मेहनत से काम किया, लेकिन भुगतान के समय उनके मानदेय में बड़ी कटौती कर दी गई। मजदूरों को मात्र 48 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया गया। ग्राम पंचायत खोली के अध्यक्ष परस राम, सीटू ब्लॉक कमेटी सदस्य पूर्ण चंद और किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मनरेगा में काम का अधिकार मजदूरों ने संघर्ष के बाद हासिल किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन शीघ्र मजदूरों को पूरा मानदेय जारी करे। ऐसा नहीं होने पर किसान सभा और मजदूर आने वाले समय में आंदोलन करेंगे। आंदोलन के दौरान उत्पन्न स्थिति की पूरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।