{"_id":"6a86c696aa8c2808c801efab","slug":"video-nahan-congress-pays-tribute-to-former-prime-minister-rajiv-gandhi-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
सूचना क्रांति के जनक भारत रतन व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस भवन नाहन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता नाहन मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी ने की। जबकि विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश के लिए किए कार्यों और योगदान को याद किया। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि राजीव गंाधी भारत में सूचना क्रांति के जनक हैं। इस मौके पर पर जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान, आराधना राणा, बॉबी चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।