{"_id":"6a5cb0d9df43e3da0102d946","slug":"video-weekend-tourism-kasauli-hotel-occupancy-himachal-july-2026-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: मैदानी इलाकों की उमस से राहत पाने कसौली पहुंचे पर्यटक, वीकेंड पर होटलों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: मैदानी इलाकों की उमस से राहत पाने कसौली पहुंचे पर्यटक, वीकेंड पर होटलों में बढ़ी रौनक
Ankesh Dogra
Updated Sun, 19 Jul 2026 04:41 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं धूप और उमस तो कहीं रुक-रुक कर बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में बढ़ी गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर सोलन जिले के पर्यटन स्थलों, विशेषकर कसौली में देखने को मिल रहा है।
वीकेंड शुरू होते ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाहरी राज्यों के वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, जबकि कसौली और आसपास के क्षेत्रों के होटलों में भी अच्छी बुकिंग दर्ज की जा रही है।
होटल व्यवसायियों के अनुसार अधिकांश पर्यटक पहले से ऑनलाइन या एडवांस बुकिंग कराकर पहुंच रहे हैं। वीकेंड के दौरान कई होटलों में ऑक्यूपेंसी लगभग फुल रहने से पर्यटन कारोबार को भी अच्छा लाभ मिल रहा है।
हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, लेकिन फिलहाल बादलों और ठंडी हवाओं के बीच कसौली का सुहावना मौसम पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं।
स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि वीकेंड पर बढ़ रही पर्यटकों की संख्या से होटल, रेस्तरां और अन्य पर्यटन कारोबार को भी गति मिली है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंच रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।