Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Vidyarthi Parishad Una stages a unique protest against fee hikes; performs *Havan* on the college campus
{"_id":"6a880552d88c7a93d206ba85","slug":"video-una-vidyarthi-parishad-una-stages-a-unique-protest-against-fee-hikes-performs-havan-on-the-college-campus-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: फीस वृद्धि के विरोध में विद्यार्थी परिषद ऊना का अनोखा प्रदर्शन, महाविद्यालय परिसर में किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: फीस वृद्धि के विरोध में विद्यार्थी परिषद ऊना का अनोखा प्रदर्शन, महाविद्यालय परिसर में किया हवन
राजकीय महाविद्यालय ऊना में विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न मांगों व फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन के क्रम में आज महाविद्यालय प्रबंधन की सद्बुद्धि एवं सकारात्मक सोच के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया । इकाई मंत्री नवी राजपूत ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखने के बावजूद प्रबंधन द्वारा अब तक उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हवन के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है कि महाविद्यालय प्रबंधन को सद्बुद्धि प्रदान हो तथा वह विद्यार्थियों की जायज मांगों को संवेदनशीलता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ स्वीकार करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।