{"_id":"6a88159594983fcba5028744","slug":"video-sit-in-protest-at-pathankots-laddhpalwan-toll-plaza-over-the-release-of-bandi-singhs-traffic-disrupted-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के लद्धपालवां टोल प्लाजा पर बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर धरना, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के लद्धपालवां टोल प्लाजा पर बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर धरना, यातायात प्रभावित
अमृतसर - पठानकोट नेशनल हाईवे स्थित लद्धपालवां टोल प्लाजा पर शुक्रवार को अलग-अलग जत्थेबंदियों की ओर से बंदी सिंघों की रिहाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उमराव सिंह कंग, जिला प्रधान अकाली दल वारिस पंजाब दे, गुरमीत सिंह, मंजीत सिंह रानीपुर जिला प्रधान देहाती,
अकाली दल पुनर सुरजीत ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बंदी सिंघों को जल्द रिहा करने की मांग उठाई। धरने के चलते लद्धपालवां टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर फंसने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। गर्मी के मौसम में लंबे समय तक जाम में फंसे रहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बंदी सिंघों की रिहाई को लेकर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंघों को कानून के अनुसार रिहा किया जाए। इस दौरान धरने में शामिल विभिन्न जत्थेबंदियों के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने को लेकर मौके पर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए प्रशासन की ओर से भी प्रयास किए गए। इससे टोल प्लाजा के आसपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जत्थेबंदियों की ओर से दोपहर करीब 2 बजे धरना समाप्त कर दिया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य होने लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।