{"_id":"6a86bf7006cfde61240f84bc","slug":"video-llm-entrance-exam-on-23rd-msw-on-24th-august-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एलएलएम प्रवेश परीक्षा 23 को, एमएसडब्ल्यू की 24 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एलएलएम प्रवेश परीक्षा 23 को, एमएसडब्ल्यू की 24 अगस्त को
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एलएलएम और मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं 23 और 24 अगस्त को आयोजित की जाएंगी। एलएलएम की परीक्षा 23 अगस्त और एमएसडब्ल्यू की परीक्षा 24 अगस्त को होगी। दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है।
एलएलएम में प्रवेश के लिए इस बार 515 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि एमएसडब्ल्यू में 332 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर होने के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विधि संकाय विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव वर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।