{"_id":"6a86bf7e2f7a247dc80460d5","slug":"video-truck-hits-divider-driver-trapped-in-cabin-for-45-minutes-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डिवाइडर से टकराया ट्रक, 45 मिनट केबिन में फंसा रहा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डिवाइडर से टकराया ट्रक, 45 मिनट केबिन में फंसा रहा चालक
रुनकता (आगरा)। नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम को मथुरा से सिकंदरा की ओर आ रहा ट्रक चालक को झपकी आने से बेकाबू हो गया। डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। उसे 45 मिनट बाद क्रेन की मदद से निकाला जा सका।
घटना शाम तकरीबन 4:30 बजे की है। मथुरा से रैग्जीन के बंडल से भरा सीएनजी ट्रक सिकंदरा की ओर आ रहा था। इसे अलीगढ़ निवासी चालक आशीष चला रहा था। पुलिस ने बताया कि हीरालाल की प्याऊ ओवरब्रिज के पास चालक को झपकी लग गई। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। वह डिवाइडर में जा घुसा। हादसे में ट्रक की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे चालक आशीष फंस गया। परिचालक को लोगों ने किसी तरह निकाल लिया। चालक का पैर फंसा हुआ था। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। ट्रक के क्षतिग्रस्त होने के कारण सीएनजी का रिसाव होने लगा। इससे आसपास अफरातफरी मच गई। वाहन भी रुक गए। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया। दमकल भी बुला ली गई। कर्मचारियों ने पानी डालकर गैस के रिसाव को कम किया। तकरीबन 45 मिनट बाद क्रेन की मदद से केबिन को उठाया गया। तब कहीं चालक को बाहर निकाला जा सका। उसके पैर में चोट लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की वजह से मथुरा की तरफ वाहनों की लाइन लगी रही। ट्रक को हटाने के बाद ही राहत मिल सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।