{"_id":"6a885c640ca0fa3cae05df62","slug":"video-rayabral-parana-pashana-bhal-ka-le-nakal-taraga-yatara-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली तिरंगा यात्रा
नरेंद्र आर्य
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:00 PM IST
ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को देपहर बाद विकास भवन परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली, जो प्रमुख मार्ग से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। शिक्षकों ने यूनीफाइड पेंशन स्कीम का पुरजोर विरोध करते हुए पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की वकालत की। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का मुद्दा उठाया। निजीकरण का विरोध भी किया।
एनएमओपीएस के राष्ट्रीय आह्वान और अटेवा के प्रदेशीय आह्वान पर शिक्षक और कर्मचारी विकास भवन में जुटे। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। शिक्षकों व कमर्चारियों ने कहा कि सरकार से हमें न एनपीएस चाहिए और न ही यूपीएस, हमें सिर्फ और सिर्फ अपने बुढ़ापे की लाठी के तौर पर ओपीएस यानी पुरानी पेंशन चाहिए। अटेवा के जिला संयोजक इरफान अहमद ने कहा कि पुरानी पेंशन को बचाने के लिए अनवरत प्रदर्शन किया जा रहा है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक संघर्ष करते रहेंगे।
जिला महामंत्री राज कुमार गुप्त ने बताया कि 25 सितंबर को लखनऊ में पुरानी पेंशन, टीईटी और निजीकरण के मुद्दे पर प्रदर्शन होगा। यह लड़ाई सिर्फ पेंशन की नहीं, बल्कि भविष्य और सम्मान की रक्षा का संघर्ष है। तिरंगा यात्रा का संचालन डलमऊ अध्यक्ष प्रकाश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मौर्य ने किया। पीडब्ल्यूडी संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष महेंद्र यादव, कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष संजय मधेशिया ने भी विचार व्यक्त किए।
सभी संगठनों ने अटेवा को भरोसा दिया कि पुरानी पेंशन के आंदोलन में साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर सरला वर्मा, ममता यादव, शैलेश यादव, राजेश यादव, शिव प्रसाद यादव, योगेंद्र गुप्ता, अविनाश यादव, तुलसीराम, लालजी यादव, अनवर अली, अनिल यादव, इंद्रसेन, अमित, मो. नसीम, मयंक वर्मा, संतोष, आशुतोष यादव, भगवती शर्मा, त्रिभुवन आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।