{"_id":"6a882b6b5cfec35cde0a3160","slug":"video-video-24-ghata-ma-daugdhha-fata-bugdhha-pana-natha-ma-jalya-java-ka-aana-ka-bha-khatara-bugdhha-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 24 घंटे में डेढ़ फीट बढ़ा पानी, नदी में जलीय जीवों के आने का भी खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 24 घंटे में डेढ़ फीट बढ़ा पानी, नदी में जलीय जीवों के आने का भी खतरा बढ़ा
ऊंचाहार (रायबरेली)। गोकना घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में शुक्रवार को भी बढ़ोत्तरी हुई। घाट पर बीते 24 घंटों में लगभग डेढ़ फीट जल बढ़ा है। घाट पर जगह न होने से शवों का अंतिम संस्कार शवदाह शेड के नीचे किया जा रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर से वहां का दृश्य डरावना होता जा रहा है। लोग स्नान करने में डर रहे हैं।
हालांकि उनकी सुरक्षा के लिए नाली में रस्से से बैरिकेडिंग की गई है। लोगों को उसके आगे जाने पर मनाही है।
शुक्रवार को नायब तहसीलदार शंभूशरण पांडेय ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। नाव - नाविकों को मुस्तैद रहने को कहा। लेखपालों कुछ टीम को घाट पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है। इस हफ्ते हो रही तेज बारिश से नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। गंगा की सहायक नदियों के रास्ते नदी में भारी मात्रा में पानी पहुंच रहा है। इससे नदी उफान पर है। नदी में जलीय जीवों के आने का भी खतरा बढ़ा गया है।
मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इस बीते 24 घंटों में घाट पर लगभग डेढ़ फीट पानी बढ़ा है। लोगों को स्नान के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन घाट की निगरानी करा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।