{"_id":"6a8ae339052fbec3b6017119","slug":"video-chess-tournament-organized-in-shahjahanpur-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, 79 खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी बौद्धिक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, 79 खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी बौद्धिक क्षमता
Mukesh Kumar
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:40 PM IST
शाहजहांपुर में जिला शतरंज खेल संघ के तत्वावधान में रविवार को ओपन शतरंज प्रतियोगिता में 79 खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी बौद्धिक क्षमता दिखाई। तीन राउंड में आठ खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से बढ़त बना ली। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। स्व.प्रमोद कुमार शुक्ला की स्मृति में लोधीपुर स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ.विनय गुप्ता व जिला रोलर बॉल स्केटिंग संघ के सचिव प्रमोद पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संघ के सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि प्रतियोगिता ओपन आयु वर्ग में आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। आर्बीटर विश्वजीत विक्रम के अनुसार, इसमें छह राउंड खेले जाने हैं। तीन राउंड पूरे होने के बाद ओजस चौधरी, अंकित सेन, हार्दिक सक्सेना, अविनाश शर्मा, सईद बेग, पुष्कर सक्सेना, जैद मोहम्मद और तारुष यादव तीन-तीन अंक लेकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। आयोजन सचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि शतरंज खिलाड़ियों की एकाग्रता, मानसिक क्षमता और तार्किक सोच को मजबूत करने वाला खेल है। इस मौके पर अनुकूल वर्मा, शारिक बेग, संजीव किशोर, विराज शुक्ला, संजीव सक्सेना, बसंत दीक्षित और सरन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।