फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Himanshi Khurana slammed Asim Riaz said once a victim of abuse while in relationship

हिमांशी खुराना ने लगाई आसिम पर आरोपों की झड़ी, सोशल मीडिया पर किया पलटवर, बोलीं- ‘मेरे साथ हुई हिंसा से..’

Tue, 25 Aug 2026 12:24 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Aug 2026 12:24 PM IST
सार
Register For Event

Himanshi Khurana On Asim Riaz: हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है। आसिम के पोस्ट के बाद हिमांशी ने भी एक लंबी चौड़ी पोस्ट कर फैंस को रिश्ते के बारे में कई बातें बताई हैं।

विज्ञापन
Himanshi Khurana slammed Asim Riaz said once a victim of abuse while in relationship
हिमांशी खुराना - फोटो : अमर उजला

विस्तार

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच का जवाबी जंग चल रही है। यह विवाद बीते कुछ दिनों में ही काफी बढ़ गया है। सोमवार को आसिम की पोस्ट के बाद अब हिमांशी ने सोशल मीडिया के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें जवाब दिया है। 

विज्ञापन


हिमांशी ने पोस्ट में क्या लिखा?

हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया के जरिए आसिम का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने कहा उन्होंने  कभी धर्मातरण का मुद्दा नहीं उठाया। इसके साथ ही आसिम द्वारा अपने स्वास्थ को लेकर रही गई बातों पर भी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन
  • मैंने जबरन धर्मातरण का आरोप किसी पर नहीं लगाया। 
  • मैंने हमेशा सार्वजनिक रूप से अपनी निजी जीवन को साझा करते समय सम्मान और सावधानी बरती है।
  • हर चीज चाहे वह चाहे वह बिग बॉस का अनुभव हो, मेरी आध्यात्मिक यात्रा हो, या मेरी सेहत से जुड़े मामले हों मैंने सम्मान बनाए रखा। 
  • मैंने अपने जीवन के इन पहलुओं को ईमानदारी से साझा किया है। कभी भी किसी का अपमान करने के लिए उपयोग नहीं किया। 
  • मैंने अपना पक्ष हमेशा मजबूती के साथ रखा है।

Himanshi Khurana slammed Asim Riaz said once a victim of abuse while in relationship
हिमांशी खुराना , आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

हैल्थ पर की गई टिप्पणी पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

आसिम रियाज ने हिमांशी की स्वास्थ्य संबंधित आरोपों पर टिप्पणी की थी। इस पर हिमांशी ने कहा, ‘जब मेरे स्वास्थ्य का मज़ाक उड़ाया जाता है और मेरे संघर्षों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब एक सीमा तय करने का समय आ गया है। मुझे भी सब कुछ बता देना चाहिए।’

Himanshi Khurana slammed Asim Riaz said once a victim of abuse while in relationship
हिमांशी खुराना , आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

हिमांशी ने कहा सारे सबूत मेरे पास हैं
हिमांशी खुराना ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अगर हम सबूतों की बात करने जा रहे हैं, तो चलिए सब कुछ पर बात करते हैं। मैं धर्मांतरण से जुड़े मामले और हां, मेरे साथ हुई हिंसा से संबंधित तथ्य और सबूत हैं। उम्मीद है आपको 27.11.23 की वह सुबह याद होगी) साझा करने के लिए तैयार हूं। अगर आप मेरी छवि खराब करना चाहते हैं, तो अब मैं वह व्यक्ति नहीं हूं जो आपकी तथाकथित छवि की रक्षा के लिए चुपचाप सब कुछ छुपाती रहूंगी, या बार-बार अपमानित और अनादर किए जाने पर चुप रहूंगी।

विज्ञापन

Himanshi Khurana slammed Asim Riaz said once a victim of abuse while in relationship
हिमांशी खुराना , आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों ने आपकी गंदगी को छुपाया
हिमांशी खुराना ने अप्रत्यक्ष रूप से आसिम रियाज पर निशाना साधा। उन्होंने आगे लिखा, ‘अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने आपकी गंदगी को छुपाया, लेकिन मैं अब उनके जैसी नहीं हूं। मैंने अपनी गरिमा बनाए रखी है और सम्मान दिखाया है, और बदले में मैं भी यही उम्मीद करती हूं। अगर उस सम्मान का प्रतिफल नहीं मिलेगा, तो मेरे पास अब चुप रहने का कोई कारण नहीं है। अगर आप 'सबूत' का खेल खेलना चाहते हैं, तो चलिए इसे ईमानदारी से खेलते हैं। तथ्यों, जवाबदेही और पूरी सच्चाई के साथ।'

Himanshi Khurana slammed Asim Riaz said once a victim of abuse while in relationship
आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम

आसिम ने पोस्ट कर दिया था जवाब
आसिम रियाज ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट कर हिमांशी को सभी आरोपों को खारिज किया था। इसके साथ ही हिमांशी के स्वास्थ्य  संबंधित परेशानियों की वजहें बताई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed