फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL Highlights: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त; मानव ने छह विकेट झटके

Wed, 19 Aug 2026 01:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Aug 2026 01:35 PM IST
खास बातें
Register For Event

IND vs SL 1st Test Day 5 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला गया। टीम इंडिया ने 372 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंका टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई। मानव सुथार ने छह विकेट झटके और मैच के हीरो रहे। उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार पारी में छह विकेट झटके।

विज्ञापन
Ind vs SL Test Highlights: India vs Sri Lanka 1st Test Match Day 5 Scorecard Galle Stadium Updates
भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

01:22 PM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: श्रीलंका 206 पर ऑलआउट

भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन से जीत हासिल की है। जीत के लिए मिले 372 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर सिमट गई। मानव सुथार ने छह विकेट लिए। इस जीत के साथ टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त हासिल थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए और कुल 371 रन की बढ़त हासिल की और इस तरह श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला था। मानव ने मैच में कुल 10 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने चार विकेट झटके थे।

श्रीलंका की टीम ने पांचवें दिन चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और 122 रन बनाने में बाकी के छह विकेट गंवा दिए। कप्तान धनंजय डिसिल्वा और सोनल दिनुषा ने शानदार बल्लेबाजी की और पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी निभाई। धनंजय को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। वह सात चौके की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रीलंका की टीम लगातार विकेट गंवाती रही। निरोशन डिकवेला 10 रन, केशारा नुवांथा 20 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं, प्रभात जयसूर्या और लाहिरू कुमारा खाता नहीं खोल सके। सोनल दिनुषा आठ चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से सुथार के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट झटके। वहीं, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। मैच के रिकॉर्ड्स और हाईलाइट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
01:09 PM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: एक ओवर में श्रीलंका को तीन झटके

श्रीलंका ने 199 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए। मानव सुथार ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। उन्होंने 76वें ओवर की पहली गेंद पर सोनल दिनुषा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। सोनल ने 128 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन की पारी खेली। वहीं, अगली गेंद पर मानव ने प्रभात जयसूर्या को बोल्ड किया। वह खाता नहीं खोल सके। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मानव ने लाहिरू कुमारा को पंत के हाथों कैच कराया। लाहिरू खाता नहीं खोल पाए। इस तरह मानव ने पांच विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा पारी में पांच विकेट रहा। फिलहाल असिथा फर्नांडो और केशारा नुवांथा क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन
12:48 PM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: दूसरे सत्र का खेल जारी

पांचवें दिन दूसरे सत्र का खेल जारी है। श्रीलंका ने छह विकेट पर 186 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए अभी भी 188 रन की दरकार है। वहीं, भारत को जीत के लिए चार विकेट चाहिए। सोनल दिनुषा 72 रन और केशारा नुवांथा 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
12:03 PM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: लंच ब्रेक

श्रीलंका ने पांचवें दिन लंच ब्रेक तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 65 रन और केशारा नुवांथा आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने आज चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और 33 औवर में 91 रन जोड़े और दो विकेट गंवाए। श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला है, और उसे अभी जीत के लिए 197 रन और बनाने हैं। वहीं, भारत गॉल टेस्ट जीतने से चार विकेट दूर है।

श्रीलंका के जो दो विकेट आज गिरे उनमें कप्तान धनंजय डिसिल्वा और निरोशन डिकवेला के विकेट शामिल हैं। धनंजय ने सोनल दिनुषा के साथ 95 रन की साझेदारी निभाई। वह 151 गेंद में सात चौके की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। जबकि डिकवेला ने 10 रन बनाए। भारत की ओर से मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए हैं। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया है।
11:30 AM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: श्रीलंका को छठा झटका

श्रीलंका को 156 के स्कोर पर छठा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने निरोशन डिकवेला को पंत के हाथों कैच कराया। वह 10 रन बना सके। फिलहाल सोनल दिनुषा के साथ केशारा नुवांथा क्रीज पर हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 210+ रन की जरूरत है। वहीं, भारत को जीत के लिए चार विकेट चाहिए। सोनल अर्धशतक लगा चुके हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
11:13 AM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: धनंजय पवेलियन लौटे

श्रीलंका को 142 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने कप्तान धनंजय डिसिल्वा को मानव सुथार के हाथों कैच कराया। धनंजय ने 151 गेंद में सात चौके की मदद से 59 रन की पारी खेली। धनंजय ने सोनल दिनुषा के साथ मिलकर 202 गेंद में 95 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल सोनल के साथ निरोशन डिकवेला क्रीज पर हैं। सोनल भी अर्धशतक लगा चुके हैं। श्रीलंका को जीत के लिए अभी भी 230 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को पांच विकेट और चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:56 AM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: सोनल का भी अर्धशतक

श्रीलंका के लिए कप्तान धनंयज डिसिल्वा और सोनल दिनुषा बेहतरीन पारी खेल रहे हैं। दोनों ने अब तक पांचवें विकेट के लिए 90+ रन की साझेदारी कर ली है। श्रीलंका को अब 230+ रन की दरकार है। सोनल ने लगातार दूसरी पारी में 50+ का स्कोर बनाया। पिछली पारी में उन्होंने शतक जड़ा था। 
10:45 AM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: धनंजय की कप्तानी पारी

कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने सोनल दिनुषा के साथ मिलकर श्रीलंका को मुश्किल परिस्थिति से निकाला है। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने चार विकेट पर 130 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल भी अर्धशतक के करीब हैं। सोनल ने पिछली पारी में शतक लगाया था। श्रीलंका को जीत के लिए 240+ रन की जरूरत है।
10:12 AM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: धनंजय-सोनल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

कप्तान धनंजय डिसिल्वा और सोनल दिनुषा के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। टीम को अभी भी 276 रन की जरूरत है।
09:51 AM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: पांचवें दिन का खेल शुरू

पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 90+ रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए अभी भी 280+ रन की दरकार है। वहीं, भारत को जीत के लिए छह विकेट चाहिए। कप्तान धनंजय डिसिल्वा और सोनल दिनुषा क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed