फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें कोई नहीं बताएगा: पुराना मोबाइल बेचने से पहले सिर्फ फोटो-वीडियो डिलीट करना काफी नहीं, ये 4 काम भी करें

Wed, 09 Sep 2026 05:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 09 Sep 2026 05:32 PM IST
सार
Register For Event

पुराना मोबाइल बेचने से पहले सिर्फ फोटो और वीडियो डिलीट करना काफी नहीं है। फोन में मौजूद निजी डाटा, अकाउंट और एक्सेस को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। आप इस बारे में यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Selling Your Old Mobile? Don’t Just Delete Photos, Do These 4 Things First
पुराना मोबाइल बेचते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी। - फोटो : Amar Ujala AI

आज के समय में स्मार्टफोन में हमारी निजी जिंदगी से जुड़ी काफी जानकारी मौजूद रहती है। फोटो और वीडियो के अलावा मोबाइल फोन में बैंकिंग एप, ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट, कॉन्टैक्ट, दस्तावेज और कई तरह की निजी जानकारी सेव रहती है।



ऐसे में अगर आप अपना पुराना मोबाइल बेचने या किसी दूसरे व्यक्ति को देने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ फोटो-वीडियो डिलीट करके फोन सौंपना सही तरीका नहीं है। डिलीट किए गए डाटा को कुछ परिस्थितियों में रिकवर करने की कोशिश की जा सकती है। इसलिए फोन बेचने से पहले डाटा की सुरक्षा पर खास ध्यान देना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Selling Your Old Mobile? Don’t Just Delete Photos, Do These 4 Things First
पुराना मोबाइल बेचते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी। - फोटो : Adobe Stock

पुराना मोबाइल फोन बेचने से पहले क्या काम करें?

जरूरी डाटा का बैकअप लें

  • फोन को रीसेट करने से पहले अपनी जरूरी फाइलों का बैकअप जरूर बना लें
  • फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट नंबर्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को दूसरे फोन, कंप्यूटर या भरोसेमंद क्लाउड स्टोरेज में सुरक्षित किया जा सकता है
  • Android मोबाइल फोन में Google Account के जरिए कई तरह के डाटा का बैकअप लिया जा सकता है जबकि, iPhone में iCloud या कंप्यूटर के जरिए बैकअप बनाया जा सकता है
Selling Your Old Mobile? Don’t Just Delete Photos, Do These 4 Things First
पुराना मोबाइल बेचते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी। - फोटो : Adobe Stock

सभी अकाउंट हटाकर साइन आउट करें

  • मोबाइल फोन बेचने से पहले अपने Google Account या Apple Account से साइन आउट करना जरूरी है
  • इसके अलावा WhatsApp, Facebook, Instagram, Gmail और दूसरे एप्स में भी लॉग आउट कर दें या अकाउंट हाटएं 
  • इसके अलावा मोबाइल फोन में बैंकिंग या UPI एप मौजूद हैं, तो उनमें सेव जानकारी और लॉगिन एक्सेस को भी हटा दें
विज्ञापन
विज्ञापन
Selling Your Old Mobile? Don’t Just Delete Photos, Do These 4 Things First
पुराना मोबाइल बेचते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी। - फोटो : Adobe Stock

सिम और मेमोरी कार्ड निकालना न भूलें

मोबाइल फोन बेचते समय सिम कार्ड को मोबाइल के अंदर छोड़कर न दें
उसे निकालकर अपने नए फोन में इस्तेमाल करें या जरूरत के मुताबिक सुरक्षित रखें
अगर फोन में microSD कार्ड यानी मेमोरी कार्ड लगा है तो उसे भी निकालना न भूलें

विज्ञापन
Selling Your Old Mobile? Don’t Just Delete Photos, Do These 4 Things First
पुराना मोबाइल बेचते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी। - फोटो : Adobe Stock

Factory Reset जरूर करें

  • मोबाइल फोन को बेचने से पहले Factory Reset करना ने भूलें
  • ऐसा करके मोबाइल फोन एकदम वैसा हो जाता है, जैसा आपने नया खरीदा हो एकदम खाली
  • इससे सारा डाटा भी हट जाता है और आपका डाटा किसी के पास जाने से बच सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed