फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Gold and silver rakhis to adorn brothers' wrists.

Jhansi: भाइयों की कलाई पर सजेगी सोने-चांदी की राखी, सराफा बाजार में खरीदने पहुंच रहीं हैं बहनें

Fri, 21 Aug 2026 09:12 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 21 Aug 2026 09:12 PM IST
सार
Register For Event

सराफा बाजार में व्यापारियों ने सोने और चांदी की राखी तैयार की हैं। इनकी खरीदारी करने के लिए बहनें दुकानों पर पहुंच रहीं हैं। कुछ ग्राहक खास डिमांड पर कस्टमाइज्ड राखियां भी बनवा रहे हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Gold and silver rakhis to adorn brothers' wrists.
राखी खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार के लिए बाजार तैयार हैं। सराफा बाजार में व्यापारियों ने सोने और चांदी की राखी तैयार की हैं। इनकी खरीदारी करने के लिए बहनें दुकानों पर पहुंच रहीं हैं। कुछ ग्राहक खास डिमांड पर कस्टमाइज्ड राखियां भी बनवा रहे हैं। इस साल सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल के बावजूद राखियों की बिक्री पर असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार रक्षाबंधन भावनाओं का प्रतीक है। राखियों के नए-नए डिजाइनों की मांग भी बढ़ी है। उन्होंने बताया सोने चांदी के दाम में उछाल होने के कारण हल्की राखियां पसंद की जा रही हैं। इस संबंध में सराफा व्यापारी खरारी शरण सोनी ने बताया कि अभी रक्षाबंधन में सात दिन शेष हैं। बाजार में अभी रौनक की उम्मीद व्यापारी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन



राखियों में हर तरीके कि डिजाइन तैयार कराई गई हैं। सोने से लेकर चांदी की राखियां हल्के वजन से शुरू हैं। सोने की राखियां चार हजार से 30 हजार तक में उपलब्ध हैं। - देवेंद्र मोदी, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने के मुकाबले चांदी की राखियों की ज्यादा मांग है। चांदी की राखियां 400 से से चार हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं।- रवि अग्रवाल, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed