Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Municipal Council employees in Narwana, Jind, continue their protest for the 16th day; hold a march to the minister's residence.
{"_id":"6a87fca99807a16167065f6d","slug":"video-municipal-council-employees-in-narwana-jind-continue-their-protest-for-the-16th-day-hold-a-march-to-the-ministers-residence-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में नगर परिषद कर्मचारियों का 16वें दिन भी धरना, मंत्री के निवास तक निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में नगर परिषद कर्मचारियों का 16वें दिन भी धरना, मंत्री के निवास तक निकाला पैदल मार्च
हरियाणा राज्य नगर पालिका इकाई संघ के आह्वान पर नगर परिषद नरवाना के कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। शुक्रवार को कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय से कैनाल रोड होते हुए नरवाना विधायक एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के निवास स्थान तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे।
इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी नरवाना इकाई प्रधान बंटी बेदी ने की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, एक्सग्रेशिया नीति को पूर्ण रूप से लागू करने और ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग की।
मंत्री के निवास स्थान पर पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक को सौंपा। उस समय कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी निवास स्थान पर मौजूद नहीं थे। ज्ञापन सौंपने के बाद कर्मचारी वापस लौट गए। इस दौरान मंत्री के निवास स्थान के बाहर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रदर्शन में नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारी, किसान संगठनों के प्रतिनिधि और सफाई कर्मचारी भी शामिल हुए। सभी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों के समाधान की आवाज उठाई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। तरसेम कुमार ने कहा कि कर्मचारी अपने हक की लड़ाई को आगे भी मजबूती से जारी रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।