बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal and fire department employees will stage a protest at the residence of the Yamunanagar MLA on August 21 over their demands

यमुनानगर: पालिका व फायर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 21 अगस्त को विधायक के आवास पर करेंगे प्रदर्शन

Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Thu, 20 Aug 2026 04:36 PM IST
Municipal and fire department employees will stage a protest at the residence of the Yamunanagar MLA on August 21 over their demands
यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की संयुक्त राज्यव्यापी हड़ताल गुरुवार को 15वें दिन भी जारी रही। नगर निगम परिसर में एकत्रित पालिका और फायर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। नगरपालिका शाखा प्रधान पपला, दमकल के प्रधान विजेंद्र सिंह, नगरपालिका सह सचिव संजीत तिगरा, दमकल सचिव रिंकू कुमार नगरपालिका राज्य प्रेस सचिव एवं अग्निशमन राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि 20 से 25 अगस्त तक कर्मचारी संगठन सभी विधायकों, सांसदों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क कर आंदोलन का समर्थन करने और सरकार पर मांगों का समाधान करने का दबाव बनाने की अपील करेंगे। इसी कड़ी में 21 अगस्त को यमुनानगर के भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर जोरदार प्रदर्शन कर उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। विधायक से आगामी विधानसभा सत्र में पालिका और फायर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करने तथा 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करवाने की मांग की जाएगी। यदि इसके बाद भी समझौते को लागू नहीं किया गया तो दलित, सामाजिक, राजनीतिक, कर्मचारी, मजदूर और किसान संगठनों से बातचीत कर बड़ी महापंचायत आयोजित करने की तैयारी की जाएगी। गुलशन भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार 13 मई के समझौते से पीछे हट गई है। उन्होंने बताया कि वार्ता में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, फायर विभाग के शहीद कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और पक्की नौकरी, अनुबंधित ड्राइवरों व फायरमैनों को पक्का करने तथा वर्दी भत्ता समेत 17 मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार ने 22 मई को उच्च न्यायालय में दिए शपथपत्र में पूर्व में मानी गई मांगों से इनकार कर दिया। इससे कर्मचारियों में रोष है। पालिका और फायर कर्मचारी 21 अगस्त को लघु सचिवालय में गेस्ट टीचरों के समर्थन में होने वाले प्रदर्शन में भी भाग लेंगे। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 21 अगस्त तक सरकार ने सहमति बनी मांगों के लिखित आदेश जारी नहीं किए तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मांगों का ठोस समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का विकराल रूप, दुकानें डूबीं और बाढ़ का पानी मुख्य गेट तक पहुंचा

20 Aug 2026

Saharanpur: अग्निवीर भर्ती में बिजनौर के 880 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

20 Aug 2026

चित्रकूट: रफ्तार पकड़ता पानी और डूबते घाट, मंदाकिनी के विकराल रूप ने बढ़ाई धड़कनें

20 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में गौतम की हत्या के आरोपी समीर के मकान पर चलेगा बुलडोजर

20 Aug 2026

Mandi: टनल में दो ट्रकों में टक्कर, तीन लोगों की मौत, आठ घायल

20 Aug 2026
विज्ञापन

Mandi: 86 लाख से बनकर तैयार हुआ बाखली फुटब्रिज, डेढ़ दर्जन पंचायतों को मिली राहत

20 Aug 2026

चित्रकूट: मंदाकिनी का रौद्र रूप, आरोग्यधाम मार्ग पर बैरिकेडिंग, जलमग्न घाटों पर बढ़ी सतर्कता

20 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, पैर में बांधा बिजली का तार

20 Aug 2026

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 208 बांध खाली और बीसलपुर में घटा पानी का बहाव

20 Aug 2026

VIDEO: सितंबर तक पूरा होगा राम मंदिर परिसर का निर्माण, मार्च 2027 तक संग्रहालय का लक्ष्य

20 Aug 2026

VIDEO: जौनपुर में भीषण हादसा, बस की टक्कर से सड़क किनारे पलटा स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

20 Aug 2026

जालंधर में तेज हवाओं और हल्की बरसात ने गर्मी से दिलाई राहत

20 Aug 2026

फरीदकोट की युवती की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत, परिवार में पसरा मातम

कानपुर: तेज बारिश के बाद 400 केवी ग्रिड में भरा पानी, जल निकासी की बदहाली से गहराया संकट

20 Aug 2026

हमीरपुर में टला बड़ा सड़क हादसा, राठ-जराखर रोड पर दो स्कूली बसें आपस में भिड़ीं

20 Aug 2026

गुरुहरसहाय में हलवाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा, 15 क्विंटल से अधिक मिठाई पकड़ी

गाजियाबाद: शहीद की प्रतिमा पर उल्टा लगा तिरंगा, प्रशासन ने देर रात तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए

20 Aug 2026

पानीपत में सावन के वीरवार पर देवालयों में की पूजा अर्चना कर किया जलाभिषेक

20 Aug 2026

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद

20 Aug 2026

नागौर में दिव्यांगों को बड़ी सौगात, DMFT फंड से 58 लोगों को मिले स्कूटर

20 Aug 2026

कॉमेडी कलाकार तारी बाबा का दुबई में निधन, मोगा में शोक की लहर

भाजपा-आरएसएस की नीतियों के खिलाफ 26 सितंबर को मोगा में होगी विशाल रैली

प्रशांत किशोर ने विधायकों और अधिकारियों पर उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग

20 Aug 2026

हरदा में बवाल: सूअर पकड़ने गई टीम पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस के सामने बरसाए पत्थर, वाहनों में तोड़फोड़

20 Aug 2026

मोगा में गायों को रेस्क्यू करने गए शिवसेना कार्यकर्ताओं और निहंग सिंहों पर हमला, एक गंभीर

मोगा से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए पहली तीर्थ यात्रा बस रवाना, 36 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

Rajasthan BJP की बड़ी बैठक में 31 महीने के कामकाज पर चर्चा, विकास को लेकर बना रोडमैप

20 Aug 2026

गुरुहरसहाए सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही के लगाए आरोप

Ujjain News: भस्म आरती में दिव्य रूप में सजे बाबा महाकाल, भांग-बेलपत्र-त्रिपुंड से हुआ विशेष शृंगार

20 Aug 2026

VIDEO: आगरा फोर्ट स्टेशन पर जीजा-साले में चले लात-घूंसे, हंगामा

20 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed