Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
MP Narmada Swells Amid Heavy Rains Breathtaking Sights at Maheshwar Ghats and Sahastradhara
{"_id":"6a87408a39b9c8b6eb0b91a5","slug":"mother-narmada-in-spate-in-mandla-fierce-and-supernatural-form-seen-in-aerial-view-mandla-news-c-1-1-noi1510-4634311-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP: मूसलाधार बारिश के बीच मां नर्मदा का रौद्र रूप, माहिष्मती घाट से सहस्त्रधारा तक दिखा विराट स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: मूसलाधार बारिश के बीच मां नर्मदा का रौद्र रूप, माहिष्मती घाट से सहस्त्रधारा तक दिखा विराट स्वरूप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 01:32 PM IST
Link Copied
मंडला जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मां नर्मदा का रौद्र और विराट स्वरूप देखने को मिल रहा है। मंडला के माहिष्मती घाट और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा से नर्मदा के अद्भुत और विहंगम दृश्य कैमरे में कैद हुए हैं। एरियल व्यू में माहिष्मती घाट पर नर्मदा का बढ़ा हुआ जलस्तर साफ नजर आ रहा है। छोटे रपटा पुल के आसपास पानी का बहाव बढ़ गया है और घाटों तक नर्मदा का पानी पहुंचता दिखाई दे रहा है।
वहीं, सहस्त्रधारा में उफान पर बहती नर्मदा की हजारों धाराएं नदी के विराट स्वरूप का एहसास करा रही हैं। चट्टानों से टकराता तेज पानी और नर्मदा की गर्जना यहां के नजारे को बेहद रोमांचक बना रही है।मूसलाधार बारिश के बीच मां नर्मदा का यह रूप एक ओर जहां लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है, वहीं दूसरी ओर नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव की भयावहता भी साफ दिखाई दे रही है। माहिष्मती घाट से लेकर सहस्त्रधारा तक, बारिश के बीच मां नर्मदा का यह अलौकिक और रौद्र रूप मंडला की प्राकृतिक सुंदरता की भव्य तस्वीर पेश कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।