{"_id":"6a8814a33437d1a3a606a30d","slug":"video-sikh-organizations-held-a-protest-march-in-kapurthala-demanding-the-release-of-imprisoned-sikhs-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए सिख संगठनों ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए सिख संगठनों ने निकाला रोष मार्च
कपूरथला शहर में विभिन्न सिख जत्थेबंदियों (संगठनों) द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर एक विशाल रोष मार्च निकाला गया। यह रोष मार्च स्थानीय स्टेट गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ। इसके बाद मार्च शहर के विभिन्न मुख्य बाजारों और रास्तों से होता हुआ वापस स्टेट गुरुद्वारा साहिब पर आकर संपन्न हुआ। रोस मार्च शुरू करने से पहले स्टेट गुरुद्वारा से में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए अरदास की गई।
इस दौरान सिख संगठनों के नेताओं ने बातचीत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से बंदी सिंहों को जल्द से जल्द रिहा करने की पुरजोर मांग की। नेताओं ने विशेष रूप से मांग उठाई कि भाई जगतार सिंह हवारा को जल्द से जल्द पैरोल दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से जेलों में बंद सिख कैदियों को कानूनी अधिकार मिलने चाहिए और उनकी रिहाई में हो रही देरी को तुरंत बंद किया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।