{"_id":"6a87f6bf9e5467f3610bc742","slug":"video-video-kara-ka-samana-aaya-tathae-ka-jaugdha-paca-manata-taka-saugdhaka-para-karata-raha-athakhalya-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कार के सामने आया तेंदुए का जोड़ा, पांच मिनट तक सड़क पर करता रहा अठखेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कार के सामने आया तेंदुए का जोड़ा, पांच मिनट तक सड़क पर करता रहा अठखेलियां
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में शुक्रवार को गोपिया बैराज के पास कार सवारों के सामने अचानक तेंदुए का जोड़ा आ गया। दोनों तेंदुए कुछ देर तक सड़क पर एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते रहे। तेंदुओं को सामने देख कार सवारों ने वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूरी से पूरा दृश्य देखते रहे। करीब पांच मिनट बाद दोनों तेंदुए जंगल की ओर चले गए। इस दौरान राहगीरों में दहशत का माहौल बना रहा। कार सवारों ने तेंदुओं की गतिविधियों का वीडियो भी बनाया।
बताया जा रहा है कि मिहींपुरवा-गोपिया बैराज मार्ग पर कदम पुलिया से करीब 200 मीटर पहले दोनों तेंदुए सड़क पर पहुंचे। कुछ देर तक वे सड़क पर ही विचरण करते रहे। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन रुक गए। तेंदुओं के जंगल की ओर चले जाने के बाद ही राहगीरों ने आगे का सफर शुरू किया।
लगातार बढ़ रही तेंदुओं की चहलकदमी
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के आबादी से सटे इलाकों में तेंदुओं की लगातार गतिविधियां सामने आ रही हैं। गोपिया बैराज मार्ग पर तेंदुओं का जोड़ा दिखाई देने से शाम के समय इस रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीणों और किसानों में भय बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुए अब जंगल से निकलकर सड़क और आबादी के आसपास दिखाई दे रहे हैं।
गश्त बढ़ाने की मांग: राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और तेंदुओं की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मोतीपुर रेंज में वन क्षेत्राधिकारी का पद लंबे समय से रिक्त है। ऐसे में क्षेत्र में नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शाम और रात के समय मार्ग पर वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए और लोगों को तेंदुओं से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।